5 अप्रैल 2013 - 19:30

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार अल-असद ने तुर्की पर आतंकवादियों को पनाह देने और उन्हें सीरिया भेजने का आरोप लगाया है.....

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार अल-असद ने तुर्की पर आतंकवादियों को पनाह देने और उन्हें सीरिया भेजने का आरोप लगाया है।तुर्की के एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कि जो जुमे को प्रसारित हुआ है बश्शार असद ने कहा कि तुर्की के अधिकारी आतंकवादियों को पनाह दे रहे हैं और उन्हें सीरिया में घुसपैठ करा रहे हैं।दमिश्क़ का कहना है कि देश में हिंसा भड़काने में अंकारा का मेन रोल है कि जो आतंकवादियों को ट्रेनिंग सहित हर तरह की मदद दे रहा है।सीरिया के राष्ट्रपति ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनका देश विभाजित हो जाता है या उस पर आतंकी ताक़तों का आधिपत्य हो जाता है तो पड़ोसी देश इस रोग से अछूते नहीं रहेंगे। .........166